Press "Enter" to skip to content

एक दर्जन से अधिक जुआरियों को दबोचकर 21 हजार रुपए किए जब्त

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन में जुआरियों के विरूद्ध  जिलें के थाना पोहरी, पिछोर, खनियाधाना द्वारा कार्यवाही कर 3 प्रकरणों में 21200 रूपये की नगदी जप्त कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार थाना पोहरी द्वारा मुखबिर सूचना पर रावत होटल के पीछे पेड़ के नीचे जुआ खेल रहे 08 आरोपी सोनू पुत्र महेश शर्मा निवासी नयागांव, राजेश पुत्र कृष्णलाल कुशवाह निवासी शिव कालोनी पोहरी, लल्लू कुशवाह निवासी कटरा मोहल्ला पोहरी, बाली पुत्र कल्लू खॉन निवासी बड़ा बाघ जल मंदिर पोहरी, महेश पुत्र बाबू धाकड़, आलोक पुत्र मांगीलाल प्रजापति, गिर्राज पुत्र चरनू धाकड़ मुकेश पुत्र शंकरदास बैरागी निवासीगण भटनावर केे कब्जे से एक ताश की गड्डी व 12500 रू की नगदी जप्त कर आरोपी को पंचानों के समक्ष गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में थाना पिछोर द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम बाचरोन जुए के फड़ों से कार्यवाही कर आरोपी राजेन्द्र पुत्र बदाम सिंह पटेल, कल्याण पुत्र देवीलाल लौधीेे निवासी जराय,राशीद खॉन निवासी पिछोर के कब्जे से एक ताश की गड्डी 4100 रू की नगदी जप्त की 
इसी क्रम में थाना खनियाधाना द्वारा ग्राम मुहारी कला से आरोपी विनोद साहू , सोनू पुत्र सुरेश बंशकार बृजेशपुत्र समरथ लौधी निवासीगण मुहारीकला के कब्जे से एक ताश की गड्डी एवं 4600 रू की नगदी जप्त कर आरोपियों को पंचानों के समक्ष गिरफ्तार किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!