शिवपुरी। पूर्व विधायक और इस चुनाव में पोहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के प्रबल दावेदार नरेन्द्र बिरथरे एक नए विवाद में फंस गए हैं। उन पर पोहरी थाने में पदस्थ एसआई पवार को धमकाने तथा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। इसकी पुष्टि पोहरी के टीआई सुरेन्द्र सिंह सिकरवार ने भी की। बकौल सिकरवार, भाजपा नेेता बिरथरे ने उनके एसआई को धमकाया कि सत्ता में आने के बाद उसकी वर्दी उतरवा दी जाएगी। हालांकि श्री सिकरवार ने बताया कि इस मामले की शिकायत न तो उन्होंने और न ही एसआई पवार ने की है।
हुआ यह कि कल रात्रि पोहरी में ब्लॉक कॉलोनी में स्थित बगलामुखी मंदिर पर पूर्व विधायक बिरथरे के निर्देशन में रात्रि जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार रात्रि 10 बजे के बाद डीजे का प्रयोग प्रतिबंधित है, लेकिन बताया जाता है कि रात्रि जागरण में 10 बजे के बाद भी डीजे बज रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर एसआई पवार आरक्षक मुकेश को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने आयोजकों से डीजे बंद करने को कहा। इस पर पूर्व विधायक बिरथरे ने टीआई के अनुसार एसआई पवार से अभद्रता की जिसकी सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और उन्होंने डीजे बंद कराया।







Be First to Comment