शिवपुरी। सतनवाड़ा में स्थित सिंध परियोजना मड़ीखेड़ा कार्यालय के भण्डारगृह में अज्ञात चोरों ने घुसकर वहां रखे बिल्डिंग मटेरियल निर्माण सामग्री को चुरा ले गए। घटना डेढ़ माह पूर्व घटित हुई जिसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को बीते रोज लगी तो उन्होंने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सिंध परियोजना मड़ीखेड़ा के उपयंत्री गिरधारीलाल बैरागी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।





