Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर- पोहरी से आप पार्टी के प्रत्याशी नरेन्द्र व्यास पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

शिवपुरी। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एसडीएम प्रदीप तोमर के नेतृत्व में प्रशासन और पुलिस द्वारा रेलवे क्रॉसिंग सेंट चाल्र्स स्कूल के सामने पोहरी की ओर से आने वाले वाहनों की चैकिंग का जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मारूती अल्टो कार क्रमांक एमपी 33 सी 1319 को रोका जब वाहन की चैकिंग की गई तो गाडी की डिग्गी में आम आदमी पार्टी के पर्चे 716 मिले जिन पर नरेन्द्र व्यास एडवोकेट प्रत्याशी पोहरी विधानसभा के फोटो के साथ आम आदमी पार्टी का निशान छपा हुआ था जिस गाडी को मय पर्चे के धारा 127 ए आरपी एक्ट 1951 के तहत जप्त की गई। कोतवाली पुलिस ने सतीश कुमार जैन पुत्र ज्ञानचंद जैन उम्र 63 वर्ष निवासी पीसीओ जनपद पंचायत शिवपुरी की रिपोर्ट पर से नरेन्द्र कुमार व्यास पुत्र काशीनाथ व्यास निवासी नरेन्द्र नगर थाना फिजीकल के खिलाफ धारा 127 ए लोकप्रतिनिधित्व 1951 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। यहां बता दें कि नरेन्द्र व्यास पोहरी से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!