
शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ऐंचवाड़ा गांव में रहने वाले महेश पुत्र घनश्याम लखेरा उम्र 42 वर्ष नेे कल शाम अपने घर पर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि मृतक पत्नी से नाराज था और जब वह माता के मंदिर पर दर्शन करने गई तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जब पत्नी वापस लौटकर आई तो वह महेश फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। बताया जाता है कि मृतक फेरी लगाकर दुकानदारी करता था। परिजन और पड़ोसियों का कहना है कि उसको देखकर लगा ही नहीं कि वह परेशान चल रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।






Be First to Comment