
शिवपुरी। प्रदेश सरकार की केबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक पर्व दशहरे की शिवपुरी जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि दशहरा हमेशा असत्य पर सत्य की जीत, अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। वहीं घमण्ड मानवीय जीवन को सम्पूर्ण परिवार सहित नष्ट कर देता है, जैसा कि रामायण में परिलक्षित है।
इस अवसर पर मैं विशेष रूप से यही संदेश देना चाहती हूॅ कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अमूल्य गुणों को पहचानते हुये सत्य के रास्ते पर चलना चाहिये और ठीक व सकारात्मक दिशा में ले जाकर मानवीयता का परिचय देना चाहिये, यही हमारी संस्कृति और उद्देश्य होना चाहिये।






Be First to Comment