
अधिकारी झाड़ रहे पल्ला, हितग्राही बोले, अधिकारियों ने मना करने पर भी लगाए और कहा कि इन्होंने ही आवास बनबाए हैं
शिवपुरी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में बनाए जा रहे आवासों से आचार संहिता के बावजूद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का फोटो नहीं हटाए गए हैं। इस संबंध में जब जिम्मेदारों से बात की गई तो उनका कहना था कि फोटो हमने चस्पा नहीं किए हैं, जबकि हितग्राहियों का कहना है कि हमारे मना करने के बावजूद फोटो चिपका दिए गए और कहा गया कि इन फोटो को लगाना जरूरी है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे मकानों पर नपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फोटो चस्पा कर बनवाए जा रहे हैं, जबकि इस संबंध में कोर्ट आदेश जारी कर चुका है कि मकानों से इन फोटो को हटवाया जाए, क्योंकि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। क्या न्यायालय के आदेश के बाद इन फोटो को हटवाया गया है या नहीं जब इस बात की हकीकत जानने की कोशिश कठमई आदिवासी बस्ती मेें की गई तो जो हकीकत सामने आई उससे आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं क्योंकि आज इन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए मकानों पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के फोटो चस्पा हैं।
जानें क्या कहते हैं हितग्राही
इस संबंध में हितग्राहियों का कहना था कि प्रधानमंत्री आवास योजना वाले मकानों पर मना करने के बावजूद यह फोटो चस्पा कर दिए गए थे और कहा था कि यह फोटो मकान पर लगाना जरूरी है क्योंकि इन्होंने ही मकान बनवाए हैं।






Be First to Comment