Press "Enter" to skip to content

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर CCTV से लैस सर्विलेंस वाहन की शुरूआत, SP ने किया उद्घाटन

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर द्वारा विजयादशमी के पावन अवसर पर सीसीटीवी से लैस सर्विलेंस वाहन का उद्घाटन किया गया । इसकी सहायता से  दूरस्थ एवं  उन स्थानों को भी  सीसीटीवी के दायरे में लाया जा सकेगा जहां सीसीटीवी कैमरे लगाना संभव नहीं हो पाते। इस वाहन में कई सुविधाएं हैं जिनकी मदद से किसी भी स्थान पर दंगे की सूचना या फिर किसी अन्य लॉ एंड ऑर्डर की  स्थिति में अथवा धरना प्रदर्शन एवं सभाओं की निगरानी में मौके से वीडियो फुटेज डायरेक्ट पुलिस कंट्रोल रूम को कनेक्टिविटी के माध्यम से प्रेषित करने की सुविधा है । इसमें 4 हाई डेफिनेशन कैमरे लगाए गए हैं जो 360 डिग्री घूम सकते हैं  एवं जिनकी मदद से दूर तक भी ज़ूम कर स्पष्ट रूप से वीडियो फुटेज एवं फोटो आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं इस सर्विलेंस वाहन मैं पावर बैकअप के लिए सोलर पैनल लगाया गया है ताकि बैटरी लगातार चार्ज होती रहे एवं वीडियो रिकॉर्डिंग में कोई रुकावट पैदा ना हो । इस वाहन में सीसीटीवी कैमरे पूर्ण रूप से कंप्यूटर कंट्रोलिंग है एवं इस  वाहन के अंदर एक स्क्रीन लगाई गई  जिसमें गाड़ी के अंदर बैठकर  कैमरा को कंट्रोल किया जा सकता है एवं पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से भी इन कैमरों की मॉनिटरिंग की जा सकती है आगामी विधानसभा चुनाव में यह वाहन पुलिस के लिए काफी मददगार साबित होगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!