शिवपुरी। जिले के बामोरकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत पटपरा पुलिया के पास आज रात्रि ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम हरिराम पुत्र प्रकाश लोधी, ब्रजभान पुत्र नथू लोधी बताये जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।






Be First to Comment