Press "Enter" to skip to content

नशे में धुत्त DJ वाहन चालक ने महिलाओं को कुचला, एक की मौत, चार घायल

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत डीजे लगी पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 33 जी 1465 का चालक शराब के नशे में धुत्त था तभी सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठने जा रहीं महिला श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं चार अन्य आदिवासी महिला श्रद्धालु घायल हैं। 
जानकारी के अनुसार डीजे चिकअप वाहन ग्राम चंदेनी के जाटव मोहल्ले की देवी प्रतिमा विजर्सन के लिए ले जा रहे थे। ग्राम खरेह के नजदीक आदिवासी बस्ती में रखी प्रतिमा को भी ट्रैक्टर-ट्रॉली से विजर्सन करने महिलाएं आ रहीं थीं। खरेह कस्बे में पंजाब बैंक के सामने रन्नौद-पचावली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठने जा रहीं महिलाओं को पिकअप चालक ने नशे की हालत में कुचल दिया। कुछ महिलाओं ने भागकर जान बचा ली, लेकिन गाड़ी की चपेट में आने से बेना आदिवासी पत्नी कप्तान आदिवासी उम्र 45 वर्ष की मौत मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में महिला रबूदी पत्नी ब्रजलाल आदिवासी उम्र 45 वर्ष, कमलेश पत्नी फूलसिंह आदिवासी 24 वर्ष और रति बाई पत्नी लटूरा उम्र 25 वर्ष आदिवासी और रामदेवी पत्नी मंगलिया आदिवासी उम्र 30 वर्ष घायल हो गईं। महिला रति बाई के पैर टूट गए हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी गाड़ी चालक मौके पर पिकअप को खड़ा कर भाग गया। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!