चाची का हालचाल जानने पहुंचे भतीजे की अस्पताल से BIKE चोरी

शिवपुरी। जिला अस्पताल शिवपुरी में दामोदर धाकड़ पुत्र हजारी धाकड़ निवासी ग्राम रातौर की चाची की तबीयत खराब थी और वह अस्पताल में भर्ती थी इसलिए वह बीते रोज सुबह के समय चाची का हाल-चाल जानने आया। दामोदर ने बताया कि उसने बाइक को अस्पताल परिसर के बाहर खड़ा कर दिया। चाची की तबीयत देखने के लिए अंदर चला गया। जब वह वापस आया तो देखा कि उसकी बाइक गायब मिली। इस पर उसने आसपास पूछताछ की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और शिकायत दर्ज करवाई।