Press "Enter" to skip to content

पत्रकार राजीब साव को पुत्र शोक नगर में शोक की लहर

खनियांधाना शिवकांत सोनी, नगर के युवा व्यवसाई तथा ब्लॉक पत्रकार संघ खनियाधाना के अध्यक्ष राजीव जैन साव पत्रकार के इकलौते पुत्र आगम जैन (16) का आज सुबह दुखद निधन हो गया । वह कक्षा 9 का छात्र था तथा बेहद होनहार व प्रतिभाशाली था तथा जिसने भी उसके आकस्मिक निधन का समाचार सुना वह स्तब्ध रह गया दोपहर में उसकी अंतिम यात्रा मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान की जिसमें नगर के अनेक गणमान्य नागरिक , समाजसेवी ,राजनेता, पत्रकार गण सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे तथा हर किसी की आंखें नम दिखाई दे रही थी ।
जानकारी के मुताबिक कक्षा 9 में पढ़ने वाला आगम जैन अपने माता-पिता के साथ खजुराहो स्थित आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शनों के लिए गया हुआ था तथा आज शनिवार की सुबह करीब 5 बजे जब वह शौच क्रिया के लिए खुले मैदान में जा रहा था तभी अचानक एक पानी के दलदल भरे गड्ढे में वह फिसल गया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी । जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन प्रारंभ की तो वह भोजनशाला के बाहर बने पानी के गड्ढे में उसकी चप्पले दिखाई दी तथा गड्ढे में नीचे उतरने पर उसका शव बरामद हुआ । इस अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी ससंघ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रदान की तथा आचार्य श्री ने इस दुखद प्रसंग पर आज उपवास किया तथा आहार जल भी ग्रहण नहीं किया । दोपहर में उसका पार्थिव शरीर खनियाधाना लाया गया जहां पर उसका अंतिम संस्कार किया गया इस अवसर पर शोक व्यक्त करने वालों में प्रीतम सिंह लोधी भाजपा नेता ,  शैलेन्द्र प्रताप सिंह नगर परिषद अध्यक्ष , संतोष अग्रवाल प्राचार्य एवीपीएस , भानू चौधरी , वीरेंद्र मोदी , सनत जैन , महेन्द्र जैन , राजकुमार जैन , सुनील सरल , कुलदीप सिंह चौहान , हेमन्त राजपूत , डॉ चक्रेश जैन , संतोष जैन बामौरकलां सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे तथा सोमवार के दिन उठावनी का कार्यक्रम रखा गया है ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!