Press "Enter" to skip to content

मोटरसाइकिल एक्सीडेंट के चार घायलों को 100-डायल वाहन ने पहुंचाया अस्पताल

शिवपुरी। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित 100-डायल वाहन कण्ट्रोल रूम भोपाल को इवेंट प्राप्त हुआ कि ग्राम पाहरी थाने से 1 किमी एक मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हुआ है जिसमें 4 लोग घायल हैं, सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी के माध्यम से एफ.आर.वी. क्रमांक 9 को सूचित किया गया की मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाये एवं आवश्यक कार्यवाही करें। एफ आर वी 9 में लगे ड्यूटी पर लगे पुलिस स्टॉफ आर. संगम उपाध्याय एवं पायलेट धीरेन्द्र धाकड़ द्वारा मौके पर पहुंचकर चारों घायलों को निकट के स्वास्थ्य के केन्द्र में ईलाज हेतु भर्ती करवाया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!