शिवपुरी। सर्व ब्राहमण समाज शिवपुरी के संभागीय अध्यक्ष पंडित बृजेश शर्मा ने रावण दहन को कुप्रथा बताते हुए उसे बंद करने की बात कही है। उन्होनें ये बयान बीते रोज अमृतसर में हुई रावण दहन के दौरान रेल दुघर्टना के बाद जारी किया है। उनका कहना है कि जो निरीह लोग मारे गए उनकी मौत का उन्हें अफसोस है लेकिन ये सब रावण दहन के कारण हुआ है। उनका कहना है कि वे बीते तीस सालों से रावण के पुतले का दहन बंद करने की मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने पहली बार इतने बड़े रेल नरसंहार को लेकर कहा कि कानून को इसे बंद कराना चाहिए।



