
शिवपुरी। जिले के सीहोर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदरगढ़ में एक वर्षीय बच्ची को उसकी मां शौच के लिए घर के बाहर बिठाकर अंदर चली गई, इतने गांव में ही रहने वाला एक 17 वर्षीय किशोर आया और बच्ची को जबर्दस्ती अपने साथ गोपाल आदिवासी की टपरिया में ले गया। जब मां घर से बाहर निकली तो उसे बच्ची नहीं मिलने से उसने तलाश की। जब मां टपरे पर पहुंची तो आरोपी आपत्तिजनक हालत में बच्ची को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।




