ब्रेकिंग- कोलारस पुलिस-तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में रेत से भरे पांच ट्रेक्टर और दो डंपर जब्त

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र में पुलिस एवं तहसीलदार ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रेत से भरे पांच ट्रेक्टर और दो डंपर जब्त किए हैं। कार्रवाई के बाद अवैध रेत माफियाओं में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है।