Press "Enter" to skip to content

एक बार फिर चोरों ने बाइकों को बनाया निशाना

शिवपुरी। शहर की सुरक्षा के लिए तीसरी आंख के रूप में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं लेकिन चोर इन कैमरों को चमका देने में कामयाब हो ही जाते हैं। अब चोरों ने इन्हीं कैमरों से बेखौफ होकर कोतवाली और देहात थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस के लिए चुनौती दी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के पोहरी बस स्टेण्ड अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने से चोर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमएफ 5565 को विगत रात्रि करीब 10.30 बजे चुरा ले गए। बाइक मालिक नीरज पुत्र गिरजेश भार्गव उम्र 38 वर्ष निवासी श्रीराम कॉलोनी ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले काली माता मंदिर के पास रोड किनारे से चोर चंदन जाटव पुत्र गंगाराम जाटव उम्र 28 वर्ष निवासी कमलागंज की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमएच 6074 को चुरा ले गए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!