Press "Enter" to skip to content

डेंगू से एड. हेमंत कटारे की बेटी की मौत

शिवपुरी। शहर में लगातार डेंगू से मरने वालों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है, आज फिर एक मासूम डेंगू से हार गई और मौत के मुंह में समां गई। शहर के जाने माने एडव्होकेट हेमंत कटारे निवासी राजेश्वरी रोड की 12 वर्षीय पुत्री करीब एक सप्ताह से बुखार से ग्रसित थी और उसका जिला अस्पताल में इलाज चला, लेकिन हालात में सुधार नहीं होने के बाद वह उसे ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां जांच में डेंगू पॉजीटिव निकला। लगातार बिगड़ती हालत के चलते ग्वालियर से डॉक्टरों ने दिल्ली के लिए रैफर कर दिया गया, लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मृतिका कक्षा 6 की छात्रा थी और वह सेंट चाल्र्स स्कूल में पढ़ती थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!