सराहनीय पहल: महिलाओं के सम्मान के लिए शुरू की चलित शौचालय

शिवपुरी। नगरपालिका द्वारा टेकरी बाजार पर शौचालय की समुचित व्यवस्था न करने के पर महिलाओं के सम्मान में व्यवसायी अमरीश अग्रवाल ने एक सराहनीय पहल करते हुए बाजार में चलित शौचालय प्रारंभ किया है। यहां बता दें कि शहर में नगर पालिका ने टेकरी बाजार में सिर्फ एक ही शौचालय की व्यवस्था है। उसमें भी पानी नहीं होता है।