
शिवपुरी। आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत सीईओ द्वारा निजी स्कूल संचालकों की बैठक ली जिसमें जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन द्वारा मतदान जागरुकता संबंधी गाने की ऑडियो सीडी लॉंच की। गाने के माध्यम से लोगों को मतदान करने के प्रेरित किया जाएगा और जिससे वह मतदान के प्रति जागरुक हो सकेंगे। इस गाने के माध्यम से स्कूलों के बच्चे भी मॉटीवेट होंगे जो अपने परिजनों को जागरुक करने का काम करेंगे। इस मौके पर बीआरसीसी शिवपुरी अंगद सिंह तोमर सहित स्कूल संचालक उपस्थित रहे।






Be First to Comment