Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर और महिला बाल विकास अधिकारी पर शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार का आरोप, आप पार्टी ने जड़ी शिकायत

शिवपुरी। शासकीय सेवा के दौरान नियम-कायदों का पाठ पढ़ाने वाली जिलाधीश शिवपुरी श्रीमती शिल्पा गुप्ता की यह हठधर्मिता की है वह स्वयं जान बूझकर आदर्श आचा संहिता लागू होने के बाद भी शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार को ना केवल बढ़ावा दे रहीं है बल्कि अपने अधीनस्थ अमले को भी इसमें सहयोगी बनाया जा रहा है इन्हीं में से एक है महिला बाल विकास विभाग के डीपीओ ओ.पी.पाण्डे जो बीते पांच वर्षों से जिला मुख्यालय पर पदस्थ है और उन्हीं के द्वारा अभी कुछ दिनों पूर्व ही 16 अक्टूबर को आचार संहिता को दरकिनार करते हुए सुकन्या योजना का प्रचार-प्रसार किया गया जो कि भाजपा सरकार की महती योजना है इससे हितग्राहियों को लाभान्वित करने के नाम पर उन्हें बरगलाया गया और इस योजना के द्वारा जिला कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता व डीपीओ ओपी पाण्डे ने जान-बूझकर भाजपा सरकरार का प्रचार-प्रसार कर दण्डनीय अपराध किया है इस मामले को लेकर आप पार्टी द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित भारत निर्वाचन के मोबाईल एप सीव्हीआईजीआईएल पर आपत्ति दर्ज कराते हुए शिकायत की है और अविलंब रूप से कलेक्टर व डीपीओ को पद से हटाए जाने की मांग की है। उक्त शिकायत आप पार्टी के जिला संयोजक व विधानसभा शिवपुरी से घोषित प्रत्याशी एड.पीयूष शर्मा ने की और उन्होंने इस मामले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शीघ्र ही उचित निर्णय लेकर जनहित में आदर्श आचार संहिता के नियम कानूनों का पालन करने की गुहार लगाई है। वहीं आप पार्टी के प्रत्याशी एड.पीयूष शर्मा बताते है कि एक ओर जहां वह स्वंय पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशी है और उन्हें बार-बार चुनाव के दौरान ना-ना प्रकार से परेशान किया जा रहा है ना तो नुक्कड़ सभाओं के लिए ना ही वाहन पर प्रचार प्रसार हेतु अनुमति दी जा रही जो यह दर्शाता है कि प्रशासन कहीं ना कहीं सरकार के दबाब में रहकर इस कार्य को अंजाम दे रहा है इसलिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इस मामले में उचित कदम उठाकर कार्यवाही करने को लेकर मांग की जा रही है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!