Press "Enter" to skip to content

हत्या प्रयास का आरोपी देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार

शिवपुरी। विगत 8 अक्टूबर को मायापुर थाने में तोफान सिंह यादव की रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी वीरपाल व जगभान यादव द्वारा मेरे भाई  दलभान यादव को जान से मारने की नियत से लाठी व कुल्हाड़ी से हमला किया जिस पर से पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307,506,34,294 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जानकारी के अनुसार कल पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की उक्त घटना का आरोपी वीरपाल यादव पिपरौदा उवारी बस स्टैण्ड खनियाधाना रोड़ पर अवैध हथियार लिए घूम रहा है पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल थाना प्रभारी मायापुर निरी. दीनबंधूसिंह तोमर को आदेशित किया कि कार्यवाही कर तत्काल मुझे अवगत करावें, सूचना पर से थाना प्रभारी मायापुर द्वारा तत्परता से अपनी टीम को साथ में लेकर मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर  आरोपी वीरपाल पुत्र हजरत सिंह यादव निवासी ग्राम पिचराई के कब्जे से एक देशी कट्टा मय 1 जिंदा राउण्ड के जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!