
शिवपुरी। सेंट चार्ल्स स्कूल में पढऩे वाली कक्षा 6 की छात्रा अनुष्का कटारे पुत्र हेमंत कटारे की कल डेंगू से इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य प्रशासन ने सक्रियता दिखाई और जांच दल सेंट चार्ल्स स्कूल पहुंचा। जांच के दौरान टीम को हजारों की संख्या में डेंगू मच्छर का लार्वा मिला। खासबात यह है कि स्कूल की एक और छात्रा में डेंगू के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। बड़ी मात्रा में लार्वा मिलने से पालकों में रोष है और कल 23 अक्टूबर को जस्टिस फ़ॉर अनुष्का की मांग को लेकर अभिभाषक विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे।






Be First to Comment