
शिवपुरी। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. गोविंद सिंह के खिलाफ महिला बाल विकास विभाग के एलडीसी दिग्विजय सिंह चंदेल के एक पत्र मय सीडी के प्रस्तुत किया जिस पर पुलिस द्वारा धारा 294, 153ए, 188 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
जानकारी के अनुसार महिला बाल विकास विभाग के एलडीसी ने कोतवाली में एक पत्र मय सीडी के प्रस्तुत किया गया। सीडी को जब लेपटॉप पर चलाकर देखा तो डॉ. गोविंद सिंह सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय शिवपुरी उक्त सीडी में अपने कार्यालय जिला चिकित्सालय शिवपुरी में संवैधानिक पद पर बैठे लोगों को अश£ील एवं गंदी-गंदी गालियां एवं अश£ील भाषा का प्रयोग करते दिखे। इसके बाद पुलिस ने डॉ. सिंह के खिलाफ रात्रि करीब 12.12 बजे मामला दर्ज कर लिया।






Be First to Comment