शिवपुरी। उप पंजीयक कार्यालय शिवपुरी में तथ्यों को छुपाकर रजिस्ट्री कराने वाले सर्विस प्रोवाइडर विवेक धाकड़ का जिला पंजीयक ओपी अम्ब ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लाइसेंस निरस्त कर दिया है। उक्त सर्विस प्रोवाइडर ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पोहरी चौराहा स्थित भूखण्ड को रोड़ से अंदर दिखाकर टुकडों में रजिस्ट्री कराकर स्टाम्प ड्यूटी बचा ली थी। जैसे ही यह मामला वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आया तो उन्होंने विवेक धाकड ने लायसेंस निरस्त कर दिया। इस संबंध में ओपी अंब ने कहा कि सर्विस प्रोवाइडर के द्वारा अनियमितताएं की थी जिसके चलते उसका लायसेंस निरस्त किया गया है।



