धारदार हथियार से काटकर भैंस को मार डाला

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मझेरा निवासी बब्बी पुत्र दौलत सिंह गुर्जर निवासी उम्र 37 वर्ष ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी भैंसें नाऊखोह के जंगल ग्राम मझेरा में पास चर रही थीं तभी संभू पुत्र रावजी मोगिया निवासी नया बलापुर थाना सुरवाया ने धारदार हथियान से काटकर उसकी भैंस को मार दिया। फरियादी की शिकायत पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 429 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।