Press "Enter" to skip to content

जानलेवा डेंगू- कनिष्का के बाद अब डेंगू के डंक से मुस्कान की मौत

शिवपुरी। जिले में डेंगू का प्रकोप अपने चरम पर है। दो दिन पहले हुई कनिष्का की मौत का मामला अभी थमा ही नहीं था कि आज फिर इंदिरा कॉलोनी में रहने वाली मुस्कान पुत्री रामदयाल धानुक उम्र 11 वर्ष की डेंगू की जानलेवा बीमारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। तीन दिन में एक के बाद एक दो मासूमों की मौत से शहरवासी डेंगू से भयभीत नजर आ आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुस्कान दो दिन से बीमार थी और उसकी प्लेट्स लगातार कम होती जा रही थी। परिजनों जिला अस्पताल पर भरोसा न दिखाते हुए मुस्कान का उपचार निजी चिकित्सक के यहां करा रहे थे, लेकिन जब मुस्कान की हालत में सुधार नहीं हुआ तो निजी चिकित्सक ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद आज अलसुबह ही परिजन मुस्कान को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां मुस्कान डेंगू की जानलेवा बीमारी से हार गई और मौत के मुंह में समां गई। यहां बताना होगा कि रविवार को ही डेंगू से अभिभाषक हेमंत कटारे की 12 वर्षीय सुपुत्री कनिष्का कटारे की जान भी जा चुकी है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!