Press "Enter" to skip to content

प्रशासन ने मारा बिना लायसेंसधारी प्राइवेट क्लीनिकों पर छापा, चार शील्ड

शिवपुरी। शिवपुरी में एक तरह से महामारी का रूप धारण कर चुके डेंगू रोग की रोकथाम के लिए अब प्रशासन की तंद्रा टूटी है। कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी ने उन अनाधिकृत प्रायवेट क्लीनिकों पर छापामार कार्रवाई की है। फिजीकल रोड़ स्थित डॉ. इरशाद खान की कुरैशी क्लीनिक और डॉ. ए एएस खान की न्यू शिवपुरी क्लीनिक को सील कर दिया गया है। इसके अलावा नबाव साहब रोड पर स्थित गौतम क्लीनिक और एक पुरानी शिवपुरी की क्लीनिक को शील्ड करने की कार्रवाई की गई है। न्यू शिवपुरी क्लीनिक का लायसेंस 2013 में जबकि कुर्रेशी क्लीनिक का लायसेंस 2014 में एक्सपायर हो चुका है। गौतम क्लीनिक पर लायसेंस ही नहीं था। टीम दो क्लीनिक अम्बेडकर कॉलोनी स्थित राय और एक फिजीकल पर एक अन्रू क्लीनिक पर पहुंची, लेकिन छापे की भनक पाकर यह बंदकर पहले से भाग गए। टीम में डॉ. संजय ऋषिश्वर, डॉ. व्यास, सहित नायब तहसीलदार और पुलिस बल शामिल रहा। 
यहां बता दें कि शिवपुरी में डेंगू रोग से दो बच्चियों सहित अभी तक 7 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिनमें अभिभाषक हेमंत कटारे की सुपुत्री अनुष्का कटारे भी शामिल है। अभिभाषक की सुपुत्री की मौत से आक्रोशित वकीलों ने कल जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।  जिन दो बच्चियों की डेंगू से मौत हुई है। उनका इलाज प्रायवेट क्लीनिक में ही हुआ था। इस कारण डेंगू रोग के फैलाव के लिए प्रायवेट क्लीनिकों को जिम्मेदार मानते हुए उन पर छापामार कार्रवाई शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार अब यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!