

शिवपुरी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपुरी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में चुनावी सरगर्मी के बीच शराब माफियाओं पर लगातार कार्यवाही हो रही है । आबकारी विभाग की इसी कार्रवाई के अंतर्गत आज पिछोर क्षेत्र में रविन्द्र उर्फ रवि कंजर पुत्र लक्मन कंजर निवासी बरबटपूरा पिछोर से खनियाधाना मार्ग पर एक मोटरसाइकिल डिलक्स पर 06 पेटी देशी मदिरा प्लेन जप्त कर आरोपी के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। इसी प्रकार ग्राम बरबटपूरा में अज्ञात से 8 ड्रमों में 1600 लीटर गुड़ लहान जप्त कर सेम्पल लेकर नष्ट किया जाकर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत 2 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। कार्यवाही में जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत लगभग15000 रुपये आंकी गई है। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक अनिरुद्ध खानवलकर, अशोक शर्मा, राहुल गुप्ता एवं मुख्य आरक्षक, आरक्षक व नगर सैनिक का सराहनीय योगदान रहा। जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में अवैध शराब की रोकथाम के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।




