
शिवपुरी। जिले की दिनारा थाना पुलिस ने 17 साल से फरार आरोपी जीजा को उसके साले की मदद से गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लखन पुत्र प्रेमी साहू उम्र 45 वर्ष निवासी खुदावली ने साल 2001 में एक व्यक्ति की मारपीट कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी गुजरात में अपने साले के साथ रहकर काम करता था। आरोपी का साला घर आया तो पुलिस ने साले को पकड़कर पूछताछ की। साले की मदद से पुलिस अहमदाबाद पहुंची। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया और शिवपुरी ले आई। न्यायालय में पेश करने पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।




