


शिवपुरी। निर्वाचन आयोग मध्यप्रदेश के आदेश अनुसार सभी सरकारी कार्यालयों में जितने भी शिलालेख चाहे वे लोकार्पण के हो या भूमि पूजन के उन सभी को ढकना या छुपाना है लेकिन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुड़ेरी के प्राचार्य द्वारा विधायक महोदय द्वारा किए गए भवन के लोकार्पण शिलालेख को ना तो ढंका गया है और ना ही छुपाया गया है जिससे विधायक का प्रचार हो रहा है और प्राचार्य द्वारा सीधे-सीधे आचार संहिता का पालन नहीं किया जा रहा है जबकि मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग का स्पष्ट निर्देश है की शासकीय भवनों में लोकार्पण का जितने भी शिलालेख है उनको ढका जाए या छुपाया जाए।






Be First to Comment