
शिवपुरी। श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर शिवपुरी में गीता पब्लिक स्कूल द्वारा महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में आज मध्य प्रदेश 11 और उत्तर प्रदेश के मध्य सेमीफाइनल खेला गया जिसमें मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई। मध्य प्रदेश की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मिनाली ने 30 रन और सोमू बेस्ट ने 23 रन बनाए। उत्तर प्रदेश से बोलिंग करते हुए सिंपल ने दो विकेट लिए जवाब में टोटल रन 126 जवाब में दोनों का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश में 110 रन ही बना सकी जिसमें गीतांजलि परिहार ने 28 रन और आराधना ने 26 रन बनाए। मध्य प्रदेश से अच्छी बोलिंग करते हुए उसने चार विकेट लिए दूसरा मैच में मध्य प्रदेश टाइगर को बाई मिल गई जिससे मध्य प्रदेश टाइगर फाइनल में पहुंच गई इस प्रकार फाइनल मैच मध्य प्रदेश टाइगर और मध्य प्रदेश इलेवन के मध्य खेला जाएगा सुबह 10 बजे से खेल माधव राज सिंधिया खेल परिसर में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के आयोजक गीता पब्लिक स्कूल मनोज स्पेशल वाले हलचल भातार शिवपुरी स्टेट पब्लिक स्कूल प्रज्ञा देसी हर्बल महाकाल बेकर्स बंसल जूस आदि हैं।








Be First to Comment