योगेन्द्र जैन पोहरी। विधानसभा निर्वाचन 2018 को मद्देनज़र रखते हुए अनु विभागीय अधिकारी मुकेश सिंह के निर्देशन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पोहरी के शासकीय, अशासकीय, अर्ध शासकीय, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के छात्र-छात्राओं व स्टाफ द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई शासकीय लक्ष्मी सरस्वती गोपाल कृष्ण महाविद्यालय रंगमंच के समक्ष परिसर में एकत्रित हुई। जहाँ समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा सर्कल बनाकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तथा 28 नवम्बर को होने वाले विधानसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत वोट डालवाए जाने हेतु सामूहिक रूप से शपथ ली गई।
सर्कल के मध्य स्टॉफ एवं नवीन विद्यार्थी मतदाताओं द्वारा “यूथ चला बूथ” खिड़की के अन्दर सेल्फी ली गई। सेल्फी में मतदाताओं को वाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर नीली अमिट स्याही लगवाकर वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया। उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न जागरूकता नारे लगाए गए।
इस अवसर पर विधानसभा 24 पोहरी के स्वीप कमेटी समन्वयक एवं व्ही.व्ही.टी. दल के प्रभारी सीईओ जनपद पोहरी अनिल तिवारी, सोसल मीडिया सैल के सदस्य लालशाह जगेत तहसीलदार, कॉलेज प्राध्यापक जी. एस. गिल, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मोतीलाल खंगार, विकास खण्ड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक एवं स्वीप कमेटी के सदस्य विनोद मुद्गल, मॉडल स्कूल के प्राचार्य एमटी एम के शर्मा, संकुल प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव, स्वीप कला पथक दल प्रभारी श्याम बिहारी वर्मा ‘सरल’, समस्त हाई स्कूल-हायर सेकेण्डरी प्राचार्य-स्टॉफ, जन शिक्षक बृजमोहन शाक्य, राजेश चौरसिया, हेमन्त भार्गव आदि रैली के दौरान व सपथ स्थल पर उपस्थित रहे।




