डॉ. मदन खटीक की क्लीनिक पर छापामारी, डॉक्टर शटर डालकर भागा

शिवपुरी। शहर में संचालित अवैध तरीके से क्लीनिक संचालकों के खिलाफ का क्रम दूसरे दिन जारी रहा। चार सदस्यीय टीम ने शहर के कमलागंज में डॉ. मदन खटीक के क्लीनिक पर छापामारी की लेकिन डॉक्टर शटर डालकर भाग खड़ा हुआ, जबकि पुरानी शिवपुरी में डॉ. एके अवस्थी बिना पंजीयन के मरीज देख रहे थे उन्हें चेतावनी दी गई कि पंजीयन न होने तक क्लीनिक बंद रखें और क्लीनिक बंद करवा दी गई। इस टीम में डॉ. एनएस चौहान, डॉ. संजय ऋषीश्वर शामिल थे।