
शिवकांत सोनी, खनियांधाना। जिले के बामौरकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत आज शनिवार सुबह करीब पौने सात बजे बालाजी बस ट्रेवल्स की बस और मोटरसाइकिल में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबर्दस्त थाना कि बाइक चालक अजब सिंह पुत्र संजम सिंह निवासी खेरोदा उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे खनियांधाना स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। दोनों बाइक सवार बामौरकलां से अपने घरा खेरोदा जा रहे थे जबकि बस बामौरकलां से ग्वालियर जा रही थी।







Be First to Comment