Press "Enter" to skip to content

पोहरी विधानसभा: सोनू बिरथरे की उभरी उम्मीदवारी, ब्राह्मण सहित किरार समाज में उठी मांग

शिवपुरी। पोहरी विधानसभा से इस बार युवा उम्मीदवार की मांग उठ रही है। अभी तक पोहरी विधानसभा में प्रहलाद भारती की दावेदारी प्रमुखता से सामने आ रही थी, परंतु अब प्रहलाद भारती से ज्यादा डिमांड पार्टी के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे की उठ रही है । हालांकि पोहरी विधानसभा से सलौनी धाकड और नरेंद्र विरथरे भी टिकिट की दाबेदारी दिखा रहे है, परंतु पोहरी विधानसभा में टिकिट के समीकरण सोनू के साथ दिखाई दे रहे है। इसका मुख्य कारण माना जा है पोहरी की जनता इस बार एक साफ सुथरे और युवा चेहरे को अपने विधायक के रूप में चुनने के पक्ष में दिखाई दे रही है।
पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न समाजों के लोग बडी संख्या में सोनू बिरथरे को टिकिट देने के लिए भोपाल और दिल्ली की दौड़ लगाते नजर आ रहे है और इस युवा चेहरे को टिकिट देने की मांग कर रहे है। खास बात यह है कि इन लोगों में ब्राहम्ण समाज के साथ साथ धाकड किरार समाज के भी कई ऐसे  लोग शामिल रहे जो कुछ समय पूर्व तक प्रहलाद भारती के करीबी माने जाते थे। 
इतना ही नहीं ब्राहमण समाज भी भाजपा नेतत्व से इस युवा चेहरे को टिकिट देने की बकालात इस तर्क के साथ कर रहा है कि यह न सिर्फ युवा चेहरा है। बल्कि इसमें सभी को एक जुट रखने की क्षमता है। अचानक हजारों की संख्या में सोनू बिरथरे को टिकिट की बकालात के लिए पहुंच रहे पोहरी विधानसभा के लोगों के कारण अब भाजपा नेतृत्व भी इस नाम को गंभीरता से ले रहा है। कहा तो यह तक जा रहा है कि पार्टी द्धारा कराए गए सर्वे में सोनू को क्षेत्र का मजबूत केंडिडेट बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि यदि पार्टी पोहरी में इस बार ब्राह्मण कार्ड खेलती है तो सोनू क्षेत्र से एक मजबूत उम्मीदवार हो सकते है,जिनके न सिर्फ युवा होने का पार्टी को लाभ मिलेगा बल्कि क्षेत्र में सतत संपर्क इनके लिए कारगर हो सकता है क्योंकि लगातार धाकड़ कार्ड के चलते ब्राह्मण भाजपा से नाराज हो सकते है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!