Press "Enter" to skip to content

व्यापारियों को सड़क से राहत मिली तो मोबाइल कंपनियों ने दुकानों के आगे खोद दिए गड्ढे

शिवपुरी। पिछले लम्बे समय से धूल और गड्ढों का दंश झेल रहे कोर्ट रोड के व्यापारियों को सड़क डलने से जहां राहत मिली वहीं अब मोबाइल कंपनियों ने व्यापारियों के समक्ष परेशानी खड़ी कर दी है। भरे त्यौहार में विभिन्न मोबाइल कंपनियों कर्मचारियों ने दुकानों के आगे  गड्ढे खोदकर डाल दिए हैं जिस कारण पिछले दो हफ्ते से दुकानदारों की दुकानों के आगे गड्ढे होने से ग्राहकों का आना मुश्किल हो रहा है। आज करवाचौथ होने के कारण बाजार में काफी भीड़भाड़ है, लेकिन मोबाइल कंपनियों की लेटलतीफी के कारण गड्ढे बंद न होने से ग्राहक दुकानों पर नहीं पहुंच पा रहे हैं जिसे लेकर कुछ दुकानदारों ने नगर पालिका के अधिकारियों से मोबाइल कंपनियों की शिकायत की है, लेकिन नगर पालिका ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। इस पूरे मामले में नगर पालिका सीएमओ से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि मोबाइल कंपनियों ने गड्ढे खोदने के लिए नगर पालिका से कोई अनुमति नहीं ली है जिस कारण उन्हें इस बात की जानकारी नहीं लगी है कि मोबाइल कंपनियों ने गड्ढे खोदकर लोगों को परेशानी खड़ी कर दी है। उनका कहना है कि वह अभी अपने कर्मचारियों को कोर्ट रोड पर पहुंचाकर पूरे मामले को दिखवाते हैं, अगर वहां कोई गड्ढा खुदा हुआ मिला तो उक्त मोबाइल कंपनियों पर कार्रवाई की जाएगी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!