शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बैडारी में एक पड़ोसी ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फरियादी महिला ने बताया कि शनिवार को दोपहर के समय वह घर पर अकेली थी तभी पड़ोस में रहने वाला युवक राजाराम पुत्र लोटू जाटव घर में घुस आया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के चिल्लाने पर युवक भाग गया। इसके बाद महिला ने परिजनों को सूचना दी और थाने में शिकायत दर्ज करवाई।







Be First to Comment