शिवपुरी। शिवपुरी इन दिनों डेंगू के प्रकोप से परेशान है। अभी शिवपुरी जिले में 507 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं, लेकिन चौकाने वाली बात यह है कि इन मरीजों में 75 प्रतिशत मरीज बच्चे हैं। यानि डेंगू मच्छर सबसे ज्यादा बच्चों को काट रहे हैं इसलिए बच्चों पर ज्यादा खतरा है। वर्तमान में जिला अस्पताल के आंकड़ों पर नजर डालें तो रिपोर्ट के अनुसार 169 मरीज डेंगू पॉजिटिव हैं जिनमें 128 बच्चों को डेंगू पॉजिटिव निकला है। यानी 75 फीसदी बच्चे डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। यह हर माता-पिता के लिए चिंता का विषय बन गया है। एक ही घर में दो से तीन-तीन बच्चों की रिपोर्ट में डेंगू पॉजिटिव निकल रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह घरों और स्कूल परिसर में कई दिनों तक भरा रहने वाला साफ पानी है। इसी वजह से डेंगू मच्छर पनप रहे हैं और दिन के समय बच्चों को मच्छर आसानी से काटकर डेंगू फैला रहे हैं। बता दें कि डेंगू की वजह से शिवपुरी शहर में छात्रा अनुष्का कटारे की पिछले सप्ताह आगरा में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। डेंगू पॉजिटिव होने के बाद यह पहला मौत का मामला सामने आया है। जबकि इससे पूर्व दो अन्य बच्चियों की प्लेटलेट्स कम रह गईं थीं। दोनों ही की मौत हो चुकी है।
बच्चों को काटना डेंगू मच्छरों की बनी पहली पसंद, मरीजों में 75 % बच्चे डेंगू से पीडि़त
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2% ब्याज पर गिरवी रखे 91 हजार के जेवर, सराफा कारोबारी फरार; पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- 1-2 अगस्त को निकलेगी गौरक्षा संदेश पदयात्रा, गौ संरक्षण का संदेश लेकर बदरवास से शिवपुरी पहुंचेगी यात्रा / Shivpuri News
- ई-फाइलिंग और ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था लागू करने की मांग, भाजपा पार्षद ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- कुटुंब न्यायालय के बाहर दर्ज एफआईआर को बताया षड्यंत्र, युवक ने एसपी से निष्पक्ष जांच और CCTV फुटेज सुरक्षित कराने की मांग की / Shivpuri News
- भैंस विवाद में पुलिस पर गंभीर आरोप, सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे एसपी कार्यालय; दरोगा पर 50 हजार रिश्वत मांगने का आरोप / Shivpuri News





Be First to Comment