
शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम फुर्तला में रहने वाली 27 वर्षीय महिला 26 अक्टूबर को अपने पड़ोसी गांव दौलतगंज बंगला में मजदूरी करने के लिए गई हुई थी इसी दौरान पर प्रताप सिंह गुर्जर के कुएं पानी भरने के गई तभी पहले से कुएं पर मौजूद खैरू गुर्जर और रवि गुर्जर निवासीगण दौलतगंज बंगला ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों ने महिला को इतना भयभीत कर दिया उसने दो दिन घटना का किसी से जिक्र ही नहीं किया। कल महिला ने हिम्मत जुटाकर अपने पति को घटना के बारे में बताया और फिर नरवर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर से दोनों के खिलाफ धारा 376 डी, 506 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment