Press "Enter" to skip to content

दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए पुलिस बल को दिया प्रशिक्षण

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के निर्देशन में जिला शिवपुरी के समस्त पुलिस थानों के बल को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के पालन में दिव्यांग मतदाता के सुगम मतदान एवं उनके प्रति संवेदनीकरण के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि मतदान के समय दिव्यांगों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
भारत निवार्चन आयोग के दिशा निर्देशों के पालन में आज सोमवार को पुलिस सब डिविजन पोहरी के समस्त थानों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को विधानसभा चुनावों में दिव्यांग मतदाताओं को दी जाने वाली सुविधाओं जैसे – मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर, बूथ सहायता डेस्क, दिव्यांग मित्र आदि की व्यवस्था से अवगत कराया जाने के सबंध में एवं नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्याऐं उत्पन्न न हो इस संबंध में जिला शिवपुरी के समस्त पुलिस बल को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 
इस अवसर पर एस.डी.एम.पोहरी मुकेश सिंह, एस.डी.ओ.पी. पोहरी दिनेश सिंह, थाना प्रभारी पोहरी निरी. सुरेन्द्र सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी बैराड़ आलोक सिंह भदौरिया, थाना प्रभारी गोपालपुर उनि. अरूण भदौरिया, थाना प्रभारी छर्च उनि. रामेन्द्र सिंह चैहान, थाना प्रभारी गोवर्धन उनि. गब्बर सिंह,सूबेदार भानुप्रताप सिंह सिकरवार स्वयं उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!