त्योहारों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, मिठाई की ली सैंपलिंग

शिवपुरी। त्योहारों को देखते हुए खाद्य व औषधि प्रशासन श्रम विभाग एवं आपूर्ति विभाग द्वारा मिठाई विक्रेताओंं की दुकान पर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को टीम ने शहर की मावा गली स्थित त्रिपाठी मावा, जैन मिष्ठान भंडार से मावा के नमूने लिए। न्यू ब्लॉक स्थित सुमत मिष्ठान भंडार, अस्पताल चौराहा स्थित मिष्ठान भंडार से नमूने जांच में लिए। जांच टीम ने त्यौहार के दौरान खुली मिठाई गुणवत्ता हीन मिठाइयों की बिक्री न हो इस हेतु मिठाई विक्रेताओंं को नोटिस दिए इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा सभी प्रतिष्ठानों पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। आपूर्ति विभाग द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर जब्ती की कार्रवाई की गई। इसमें हरिश होटल से तीन, बाबा होटल से एक, मानसी रेस्टोरेंट से दो, आकाश इलेक्ट्रिकल से 1 घरेलू व एक कमर्शियल सिलेंडर तथा यादव मिस्ठान से एक सिलेंडर जब्त किया गया। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश डोंगरे, सविता सक्सेना, नेहा बंसल एवं निशांत श्रीवास्तव टीम में शामिल थे।