Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर- कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता के खिलाफ FIR दर्ज

शिवपुरी। निर्वाचन आयोग द्वारा ग्राम दर्रोंनी में एक विद्युत पोल पर कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता का होर्डिंग टगा होने की शिकायत बीते रोज अभिभाषक गजेन्द्र यादव ने निर्वाचन आयोग को की थी जिस पर से आज विद्युत मंडल के मो. शब्बीर कुर्रेशी सहायक प्रबंधक बड़ौदी उपकेन्द्र द्वारा सिरसौद थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज कराया हैं। यहां बताना होगा कि ग्राम दर्रोनी में शासकीय विद्युत पोल पर कांग्रेसी नेता द्वारा बैनर पोस्टर टांगकर कर आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया गया हैं। जिसमें मय फोटो शिकायत दर्ज कराई हैं। साथ ही बैनर में जिन लोगों को नाम सहित फोटो लगे जिसमें कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता का भी फोटो हैं। साथ ही स्लोगन भी लिखा हैं अच्छे दिन आ गए 15 लाख कहां गए? यह खुले रूप से आचार संहिता का उल्लंघन था इसलिए पुलिस ने धारा 188 संपत्ति विरूपण का मामला दर्ज किया गया हैं। यहां बता दें कि राकेश गुप्ता शिवपुरी विधानसभा से टिकिट के दावेदारों की कतार में हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!