Press "Enter" to skip to content

कट्टे की नोंक लूटकांड का पुलिस ने 12 घंटें में किया खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार

शिवपुरी। सोमवार की रात्रि करीब 8 बजे फरियादी केदार पुत्र परमानंद योगी उम्र 29 साल निवासी मायापुर, मायापुर से दिनारा तरफ अपनी मोटरसायकल यूपी 93 के 2825 से जा रहा था जैसे ही खाती बाबा स्थान रोड पर आया तो एक सी.डी. डीलक्स बिना नंबर की से तीन अज्ञात लोगों ने मेरी गाड़ी रोक कट्टा अड़ाकर मेरी गाड़ी मोबाईल, पर्स तथा एक मोबाईल एम.आई. कम्पनी का कुल कीमत 60 हजार रू का सामान लूट ले गये। सूचना पर से पुलिस थाना दिनारा में अपराध क्रमांक 302/18 धारा 392 भादवि,25,27 आम्र्स एक्ट,11,13 एम.पी.डी.पी.के. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उक्त अज्ञात लागों की तलाश शुरू की गई।
मंगलवार की मध्य रात्रि में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना के आरोपी ग्राम डेली में रुके हुए है सूचना पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि तत्काल कार्यवाही कर मुझे अवगत करावें, सूचना पर स अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनारा उनि. कैलाश नारायण शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सउनि. विनोद गौतम, सउनि. रामनिवास शर्मा प्रआर.राजेन्द्र सिंह, प्रआर.चरनसिंह, आर.अरविंद, आर.पीकेश,आर. पुष्पेन्द्र, सैनिक धर्मपाल सिंह द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम डेली में दबिश देकर आरोपी आरिफ पुत्र रमजान खॉं उम्र 21 साल , याकुब पुत्र सहजाद खॉं उम्र 20 साल निवासीगण नई पाली डेली रक्शा जिला झॉसी उत्तरप्रदेश ,शेरअली उर्फ शेरा पुत्र मुन्ना खॉ उम्र 29 साल निवासी रक्शा जिला झॉसी (उ.प्र.) हाल मगरौनी नरवर को दबोचकर उनसे पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान आरोपीगणों ने उक्त घटना को करना स्वीकार किया बाद उनकेे कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टे मय 2 जिंदा राउण्ड मय घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल एवं लूट का सामान कुल कीमती 60 हजार रू का जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त मामला 12 घण्टे के अन्दर ट्रेस करने पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा उक्त टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!