बड़ी खबर- सलमान खान की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

शिवपुरी। शहर कोतवाली अंतर्गत आने वाले लालमाटी क्षेत्र में एक डिस्पोजल की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग आज सुबह अचानक आग लग गई। घटना के समय दुकान मालिक सलमान खान ताजिए देखने गया हुआ था तभी उसे किसी ने सूचना दी उसकी दुकान में आग लग गई है। जब तक फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची तक लोगों ने टेंकर मंगवाकर आग को बुझा दिया, लेकिन वह दुकान के सामान को जलने से नहीं बचा सके। आगजनी की इस घटना में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। बताया जा रहा है किसलमान ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लोन लिया था इसी से यह दुकान खोली थी।