लौह पुरुष सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक : डॉ राकेश राठौर

पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने दी लोह पुरुष सरदार पटेल जी को श्रदांजलि 
शिवपुरी। आजाद भारत के पहले गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बुधवार को  सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ता को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। 
इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी डॉ राकेश राठौर ने कहा कि देश को एक बनाए रखने का काम लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया था। भारत का वर्तमान स्वरूप सरदार पटेल के अथक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने देश की पांच सौ रियासतों को मिलाने का काम किया था। भोपाल के नवाब और हैदराबाद के निजाम ने गड़बड़ करने की कोशिश की तब लौह पुरुष सरदार पटेल का ही प्रताप था की इन रियासतों को विलय के लिए मजबूर होना पड़ा। 
 यह दुर्भाग्य था कि कश्मीर का मामला सरदार पटेल के पास नही था। यदि जम्मू कश्मीर का मामला भी सरदार वल्लभ भाई पटेल देखते तो कश्मीर का एक तिहाई हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में नही जाता।  ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के प्रतीक है। आज स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का लोकार्पण गुजरात की धरती पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों हो रहा है जो पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। 
  इस मौके पर पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष धनपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाते हुए कहा कि हम संकल्प करे कि अपने देश की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनायें रखने में हम अपने आप को समर्पित करेंगे। जरूरत पड़ी तो अपने देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर देंगे लेकिन देश की एकता और अखंडता को कभी टूटने नही देंगे।
   इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष धनपाल यादव डॉ राकेश राठौर मथुरा प्रजापति नरोत्तम रावत शिवशंकर सोनी नवनीत सेन आकाश राठौर डॉ राजेश कुशवाहा आशीष सेन सिद्धार्थ सोनी शिशुपाल कुशवाह  सोनी आनंद झा हिमांशु उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।