Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी आबकारी ने गश्त के दौरान बनाए 9 प्रकरण

शिवपुरी। आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश तथा जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवपुरी श्रीमती शिल्पा गुप्ता के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी शिवपुरी श्रीमती वंदना पाण्डेय के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में अवैध रूप से मदिरा संग्रहण ,भंडारण, विक्रय व सार्वजनिक स्थलों पर मदिरापान करने वालो पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु  जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत बीती शाम शिवपुरी वृत्त क्षेत्र में गश्त के दौरान संदेही स्थलों और होटल ढाबों की तलाशी ली। संदेही स्थलों पर दबिश देकर 152 पाव अंग्रेजी मदिरा, 223 पाव प्लेन देशी मदिरा, हाथ भट्टी मदिरा 10 लीटर व 200 लीटर गुडलाहन तथा झांसी- कोटा फोरलेन से 1 मोटर साइकल से परिवहन की जा रही 50 पाव प्लेन मदिरा बरामद कर मदिरा व वाहन को, जप्त कर मौके पर ही विधिवत कार्यवाही कर कुल 9 आपराधिक प्रकरण कायम किये। जब्त की गई मदिरा की कीमत 38660 रुपए आंकी गई है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक शिवपुरी वृत्त प्रभारी संदीप कुमार लोहानी, मुख्य आरक्षक राजेन्द्र कौरव, आरक्षक जगदीश, सतीश जयंत, गिर्राज, सैनिक अनिल चौहान, प्रकाश प्रजापति, अशोक शर्मा, योगेंद्र तोमर उपस्थित रहे। यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!