Press "Enter" to skip to content

रासुका के वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के निर्देशन में जिला बदर एवं रासुका के फरार वारण्टियों के धरपकड़ अभियान के तहत अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में पुलिस थाना प्रभारी करैरा निरी. अजय भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर आरोपी मोनू उर्फ मनीष पुत्र रामसेवक जाटव उम्र 24 साल निवासी वार्ड क्रमांक 13 ब्लॉक के पीछे करैरा जिसके विरूद्ध थाना करैरा एवं अन्य थानों पर 20 से अधिक हत्या, लूट, डकैती, आम्र्स एक्ट के अपराध पंजीबद्ध हैं। जिसका न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट शिवपुरी द्वारा एन.एस.ए.(राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत वारण्ट जारी किया था, उक्त आदेश के पालन में पुलिस टीम उनि. नीतेश जैन,आर.प्रहलाद,आर.बंटी,आर. गजेन्द्र, आर. सत्यवीर जादौन द्वारा सहायता केन्द्र करैरा से वारण्टी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे जैल भैज दिया गया।


More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!