Press "Enter" to skip to content

झांसी तिराहे की पुलिया चौक, सड़क पर फैली गंदगी, पार्षद और सीएमओ ने किए हाथ खड़े

जुलाई में लाखों खर्च करके कराई थी सफाई
शिवपुरी। नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 10 में आने वाली झांसी तिराहे पर स्थित पुलिया चौक होने से गंदगी सड़क पर बह रही है। हालात यह हो गए हो गए हैं, यहां से निकलना मुश्किल हो गया है क्योंकि यहां से निकलने वाले वाहनों से यह गंदा पानी राहगीरों के ऊपर पड़ता है जिससे उछलने वाली गंदगी से उनके कपड़े खराब हो जाते हैं। 
इस बात की शिकायत कोलारस के अभिभाषक देवेन्द्र शर्मा ने वार्ड के पार्षद अनिल शर्मा अन्नी सहित नगरपालिका के सीएमओ से की है। श्री शर्मा के दौरानों दोनों हाथ खड़े कर दिए और नाले की सफाई कराने में असमर्थता जताई है। क्षेत्रवासियों की मानें तो जुलाई में नगरपालिका द्वारा लाखों रुपए खर्च कर पुलिया की सफाई कराई थी, लेकिन चंद महीनों में फिर से पुलिया चौक हो जाना नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशाना खड़े करता है। लोगों का कहना है कि अब वह इस बात की शिकायत थाने में दर्ज कराएंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!