
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर के निर्देशन एंव अति. शिवपुरी गजेन्द्र सिंह कंवर के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता को प्रदर्शित करते हुए पुलिस द्वारा शिवपुरी शहर में एकता मार्च निकाला गया। मार्च पुलिस परेड ग्राउण्ड से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों अस्पताल चैरहा, कोर्ट रोड़ होते हुए माधव चैक ,गुरूद्वारा चैराहा, राजेश्वरी रोड़ बाद पुलिस परेड ग्राउण्ड पर समाप्त हुआ। एकता मार्च में रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव, सूबेदार गायत्री इटोरिया एवं पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारी एवं होमगार्ड के जवान शामिल हुए।




